फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस के करीब वाहन टकराए, मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथों गांव के पास धुंध के चलते दस वाहन टकराये, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में सोमवार को पूरे दिन धुंध के चलते वाहन रेंगते नजर आए। ज्यादा धुंध होने के चलते भारी वाहन चालक होटल व ढाबों पर ही अपने वाहनों को खड़ा करने पर मजबूर हुए। दोपहर को हल्की धुंध छटी, लेकिन शाम ढलते ही धुंध ने फिर से छाने लगी। धुंध के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव हाथों के पास सड़क धुंध व अचानक सांड़ आने से लगभग 10 वाहन आपस में टकरा गये। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह व्यक्ति घायल हो गए। उचाना के पॉवर हाउस के निकट धुंध के चलते एक ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक में लदी सात भैंसों की मौत हो गई।

कोहरे में नहीं दिखाई दिया सांड़, वाहनों की टक्कर
हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव हाथों के पास सड़क पर सांड़ आने की वजह से करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह व्यक्ति घायल हो गये। सड़क दुर्घटना होने से लंबा जाम लग गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्रेन को बुलाकर वाहनों को सड़क से हटाया। इसके बाद ही यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। गांव हाथों के पास बीच सड़क पर एक सांड़ आ गया और धुंध ज्यादा होने के चलते सांड़ दिखाई नहीं दिया। सांड़ को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही स्कार्पियो चालक गांव बड़ौदा निवासी ट्रक को रुका नहीं देख सका और उसकी ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इसी बीच दूसरे स्कोर्पियो चालक ने उस स्कार्पियो में टक्कर दे मारी, ऐसा करते-करते कैंटर, ट्रक, कार और दूसरे वाहन आपस में भिड़ गए। ट्रक को सड़क पर रुका होने के कारण कार सवार जिला करनाल के कमोपुरा निवासी सन्नी, गौरव और सचिन ट्रक को देख नहीं सके, जिससे उनकी ट्रक के साथ टक्कर हो गई और 26 वर्षीय गौरव, सन्नी व रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां गौरव को चिकित्सकों ने डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और सन्नी, रोबिन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं इस हादसे में राजेश को अग्रोहा और खरक बूरा निवासी सतीश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। स्कार्पियो चालक कृष्ण को नागरिक अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे के चलते ट्रक पलटा
सुबह धुंध के चलते पॉवर हाउस के पास करसिंधू मोड पर भैंसों से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से सात भैंसों की मौत हो गई। यह ट्रक में भैंसों को लोड करके यूपी के मुजफरनगर में लेकर जा रहे थे। जिस समय हादसा हुआ ट्रक में लगभग 12 भैंस को लोड किया हुआ था, लेकिन चालक ने धुंध में रास्ता नहीं दिखाई दिया और गड्डों में पलट गया। हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची। पलटे ट्रक को क्रेन से उठाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें