फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र भेज हड़पे साढ़े पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में पीओ लगाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेज साढ़े पांच लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बैंक में पीओ पद पर नियुक्त करवाने तथा फर्जी नियुक्ति पत्र भेज साढ़े पांच लाख रुपये हड़पने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेम नगर निवासी मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर सहायक स्टोर कीपर के पद पर कार्य करता था। वर्ष 2018 में उसके एक रिश्तेदार ने उसका संपर्क पश्चिमी बंगाल के हुगली जिला के अभिषेक मिश्रा से करवाया। अभिषेक ने बताया कि उसकी बैंक प्रबंधन से अच्छी खासी जान पहचान ह। वह मनदीप को बैंक में नौकरी दिलवा सकता है। अभिषेक के झांसे में आकर उसने 12 व 13 अप्रैल 2018 को साढ़े पांच लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए। इसके बाद उसे आईडीबीआई बैंक कलकत्ता में पीओ के पद पर नियुक्ति का लेटर भेजा गया। जब बताए गए स्थान तथा नियुक्त पत्र के बारे में छानबीन की गई तो सब कुछ फर्जी पाया गया। जब उसने राशि वापस लौटाने के लिए कहा तो अभिषेक मना कर दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर अभिषेक मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें