फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगडने से सवारियों से भरा ऑटो पलटा, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से सवारियों से भरा ऑटो पलटा, युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद से निर्जन की तरफ सवारियों से भरकर जा रहा एक ऑटो का संतुलन बिगड़ने बिगड़ गया। जींद-सफीदों मार्ग पर जींद से निकलते ही बाईपास के नजदीक ऑटो पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो बुजुर्ग महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम को पांच बजे जींद से निर्जन के लिए एक ऑटो कुंदन सिनेमा के पास से सवारियों को लेकर निकला। जब ऑटो जींद से निकलकर बाईपास के पास पहुंचा तो अचानक इसका संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। इसमें सवार मनोहरपुर निवासी 60 वर्षीय कमला, गांगोली निवासी 22 वर्षीय युवक मनोज व एक अन्य बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मनोज के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें