फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने पहले दिल्ली में दुल्हे की हत्या करके छिपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में छह महीने पहले पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों (जींद)। शादी करके दूल्हे की हत्या करने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को दिल्ली पुलिस ने सफीदों के गांव रताखेड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले पांच महीने से गांव में शादी करके छिपी हुई थी। पुलिस के अनुसार मई में पश्चिमी दिल्ली थाना के अंतर्गत एक नाले से सिर कटा बोरे में बंद शव मिला था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि व्यक्ति की हत्या उसके साथ शादी करने वाली गोरी नामक महिला ने ही की थी। वह हत्या करने के बाद से फरार थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह हत्या ऐसे गिरोह ने की है, जो शादी करके दूल्हे के घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाता है। इस गिरोह में गोरी भी शामिल है। तफ्तीश के दौरान पता चला कि हत्या करने वाली महिला सफीदों के राताखेड़ा में एक युवक के साथ शादी करके रह रही है। इसके बाद वीरवार शाम को दिल्ली पुलिस ने राताखेड़ा गांव में छापा मारकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तारी के बाद उसकी सास ने बताया कि वह पानीपत से एक बिचौलिए के माध्यम से महिला की शादी करके लाई थी। पांच माह से उसके व्यवहार से ऐसा कुछ नहीं लगा कि उसने हत्या की होगी। वह सारे घर के काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें