फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्री की हत्या के आरोप में दो गिरफ़्तार, चार दिन में सुलझाई पुलिस ने हत्या की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में हुए झगड़े में हुई की थी राजमिस्त्री की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। गतौली गांव के जलघर के पास खून से लथपथ मिले राजमिस्त्री के शव का मामला सुलझा लिया गया है। राजमिस्त्री की हत्या शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान सिर में रॉड मारकर की गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने गतौली गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अनूपगढ़ गांव में गतौली निवासी राजमिस्त्री सुरेश, आशीष और विक्रम काम कर रहे थे। इस दौरान सुरेश ने दोनोें से कहा कि चलते समय अपनी मोटरसाइकिल पर मुझे भी साथ लेकर गांव चलना। इस दौरान किसी बात पर तीनों का झगड़ा हो गया। जब सुरेश गांव जा रहा था तो गतौली के पास आशीष और विक्रम उससे मिल गए और दोनों ने झगड़े की बात को लेकर सुरेश के सिर पर रॉड दे मारी। वहां से दोनोें फरार हो गए। गहरी चोट लगने से सुरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब के नशे में राज मिस्त्री से झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में रॉड उसके सिर में मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बताया कि उनका किनाना गांव में भी सुरेश के साथ झगड़ा हो गया था। जब वह दोनों गतौली गांव पहुंचे तो नशे में उन्होंने रॉड से सुरेश के सिर पर वार कर दिया। इससे सुरेश की मौत हो गई। बता दें कि 27 फरवरी को गांव गतौली में सुबह राहगीरों ने जलघर वाली गली में खून से लथपथ एक शव देखा था। सुरेश के सिर पर चोट के निशान थे। सुरेश के भाई सत्यवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गय था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मरने वाले के पास ही शराब की बोतल मिली थी। इसको लेकर जब पूछताछ का सिलसिला शुरू किया गया तो किनाना गांव के शराब ठेके पर काम करने वाले कारिंदों ने बताया कि गतौली के तीन लोगों का झगड़ा हुआ था। यहीं से पुलिस को आरोपियों का क्लू मिल गया और उन्हें धर दबोचा। वहीं पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि जब आशीष व विक्रम सुरेश की हत्या कर भाग रहे थे तो उनकी मोटरसाइकिल गिर गई थी। इसमें आशीष की टांग टूट गई। शराब ठेके से मिले क्लू के आधार पर जब जांच की गई तो गुत्थी सुलझ गई।
विज्ञापन

सुरेश के भाई सत्यवान की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। काबू किए गए आशीष व विक्रम ने बताया कि उनका झगड़ा किनाना गांव में भी हुआ था। दोनों लोग मकानों पर पेंट करने का काम करते थे। शाम को शराब के नशे में दोनों का सुरेश के साथ झगड़ा हो गया। गतौली गांव में पहुंचने पर दोनों ने सुरेश के सिर में रॉड से हमला कर दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
-कुलबीर सिंह, गतौली चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें