फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने की सूचना नहीं देने वाले पांच पटवारी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने की सूचना नहीं देने पर पांच पटवारी चार्जशीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पराली जलाने वाले किसानों के साथ-साथ इसकी सही रिपोर्ट नहीं देने वाले कर्मचारियों पर भी प्रशासन सख्त हो गया है। इसके तहत पांच पटवारियों को चार्जशीट किया गया है। जिला राजस्व अधिकारी रामफल कटारिया ने बताया कि इन पांच पटवारियों मोहल खेड़ा गांव के पटवारी सतनारायण, जुलहेडा के वीरेंद्र, दनौदा कलां के पवन कुमार, कलौदा खुर्द के सुरेश कुमार और पीपलथा के पटवारी नरेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन पटवारियों पर आरोप है कि उन्होंने पराली जलाने की सूचना संबंधित हलका कानूनगो को नहीं दी। इस पर नरवाना के तहसीलदार ने ऐसे पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीसी व एसडीएम को रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट पर डीसी अमित खत्री पांचों पटवारियों के खिलाफ चार्जशीट की है।
इन पटवारियों द्वारा पराली अवशेष जलाने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे पटवारियों से रिपोर्ट नहीं भेजने पर तहसीलदार द्वारा दो दिन में स्पष्टीकरण व विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था, लेकिन स्पष्टीकरण नहीं देने पर प्रशासन ने मान लिया किया कि उन्हें कोई जवाब नहीं देना। ऐसे में अब प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 लोकेशन ट्रेस
फसल अवशेष जलाने के मामले में हालांकि इस बार काफी कमी आई है, लेकिन अब तक जिले में कुल 250 जगह पराली जलाने की लोकेश ट्रेस हुई हैं। इनमें से 57 लोगों को 70 एकड़ की पराली जलाने के चलते प्रशासन द्वारा नोटिस भेजे गए हैं। इन नोटिस के अनुसार एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माना बनता है। हालांकि अभी तक जुर्माना वसूला नहीं गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें