फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक का गलत प्रयोग करने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमीट्रिक का गलत इस्तेमाल करने के मामले में गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। बायोमीट्रिक मशीन का गलत इस्तेमाल करके रुपये निकालने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ आईटी, आधार एक्ट के साथ-साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सुदकैन गांव के शमशेर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर शमशेर को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
शमशेर से बायोमीट्रिक मशीन का किस तरह से प्रयोग किया जाता है इस संबध में कई बातों सहित पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आधार के डिप्टी डायरेक्टर चंडीगढ़ आशुतोष की शिकायत पर मोहम्मद रफी अंसारी एवं सुदकैन के शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शमशेर को पुलिस ने सुदकैन गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास विक्रम पालवां ने शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति उसकी बायोमीट्रिक आधार का गलत प्रयोग किया जा रहा है। 14 नवंबर 2018 को उसके फिंगर प्रिंट के द्वारा किसी ग्राहक सेवा केंद्र पर शाम आठ बजे एक हजार रुपये निकाले गए। दोबारा से फिर उसकी बायोमीट्रिक का गलत प्रयोग करके 7500 रुपये एचडीएफसी बैंक से निकाले गए। यह राशि शमशेर, मोहम्मद रफी अंसारी के खाते में ट्रांसफर मिली। शमशेर के खाते में एक हजार रुपये, मोहम्मद अंसारी के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर विक्रम के खाते से मिली। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि शमशेर को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस सारे मामले संबंधित पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें