फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फोटो लगाकर फेसबुक पर बनाई हनीप्रीत के नाम से आईडी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की फोटो लगाकर फेसबुक पर बनाई हनीप्रीत नाम से आईडी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। क्षेत्र निवासी एक महिला की फोटो लगाकर हनीप्रीत के नाम से फेसबुक आईडी बनाने पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दी है।
विज्ञापन

महिला ने सीएम विंडो में भेजी शिकायत में कहा है कि आरोपी हरप्रीत कौर की शादी उसके के देवर के साथ हुई थी। बाद में दोनों परिवारों में विवाद हो गया और अब वह अपने मायके में रहती है। आरोप लगाया है कि कभी आरोपियों के साथ खींची गई उसकी फोटो को एडिट करते हुए काट कर हनीप्रीत नाम से फेसबुक आईडी बनाई गई। आरोपी हनीप्रीत नाम की इस फर्जी आईडी से अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों को उसे बदनाम करने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने या तो खुद ही या अपने किसी सहयोगी से यह गैरकानूनी काम कर रहे हैं और उसे डर है कि वे उसके फोटो की इस फर्जी आईडी से कोई भी अनैतिक या गैरकानूनी काम कर सकते हैं। उसने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत आज मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें