फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में दो महिला खिलाडिय़ों समेत चार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर में चार खिलाड़ी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। कस्बे के असंध रोड पर स्थिति ताज पैलेस होटल के पास मंगलवार सुबह एक बाइक व कार की टक्कर में चार युवा खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल से भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घायल खिलाड़ियों की पहचान जींद जिले के गांव थुवा निवासी अंकित, संदीप व लड़की मनप्रीत, रेनू के रूप में हुई है। सभी खिलाड़ियों की उम्र 18 साल के करीब है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चारों खिलाड़ी बाइक पर सवार होकर सफीदों खेलने के लिए आ रहे थे, जब वे सफीदों के ताज पैलेस के पास पहुंचे तो एक कार के साथ उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिस कारण कार-बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिससे वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें