गढ़ी थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि गढ़ी निवासी मुनीम उसकी बेटी के साथ बार-बार छेड़छाड़ करके परेशान कर रहा है। कभी वह उसकी लड़की का रास्ता रोक लेता है, तो कभी उसको कंकर मारकर परेशान करता है। जब इसके बारे में आरोपी के परिवार के लोगों को अवगत करवाया तो वह गाली गलौच करने लग जाते है। इसके कारण आरोपी से उनका परिवार परेशान हो चुका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गढ़ी निवासी मुनीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।