फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को आत्महत्या के लिए दोस्तों ने उकसाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में होमगार्ड जवान ने आत्महत्या के प्रयास के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को नवीन पुनिया के खिलाफ 309 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


जांच में पुलिस ने पाया है कि होमगार्ड जवान नवीन पूनिया को उसके कुछ दोस्तों ने आत्महत्या के लिए उकसाया किया था। जीआरपी एसएसआई नरेश कुमार ने कहा कि जांच में सामने आया है कि नवीन पूनिया को उसके दोस्तों ने आत्महत्या के लिए उकसाया था और वही दोस्त उसका वीडियो बना रहे थे।

पुलिस अब उनकी जांच में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि वीरवार देर शाम होमगार्ड जवान नवीन पूनिया ने पानीपत रेललाइन के पास फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


वह फेसबुक पर लाइव था। उसके साथियों ने उसे फेसबुक पर लाइव फांसी लगाते हुए देखा तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को फांसी के फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया था।

यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। होमगार्ड जवाब ने फांसी का फंदा लगाने से पहले फेसबुक पर अपनी ससुराल के लोगों पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

पुलिस ने नवीन पूनिया पर आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश में धारा 309 के तहत पर्जा दर्ज किया और जांच में सामने आया कि नवीन को उसके दोस्तों ने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था। अब पुलिस उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें