फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर हड़पे 31 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर हड़पे 31 लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कंपनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 31 लाख रुपये हड़पने पर शहर थाना पुलिस ने गांव ईंटल कलां निवासी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। घटनास्थल सिरसा शहर होने के चलते शहर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर शहर थाना सिरसा को भेज दी है।
विज्ञापन

बेगू रोड सिरसा निवासी शीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पहले उसका संपर्क गांव ईंटल कलां निवासी कश्मीर तथा उसकी पत्नी संतोष से हुआ। बातचीत के दौरान दोनों ने बताया कि उन्होंने कंपनी खोली हुई है। इसमें निवेश करने पर कंपनी अच्छा मुनाफा देती है। दोनों की बातों में आकर उसने 31 लाख रुपये का निवेश उनकी कंपनी में कर दिया। निवेश अवधि पूरी होने पर जब उसने रुपये मांगे तो दोनों ने कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों ने राशि को नहीं लौटाया। जब उन्होंने दबाव डाला तो दोनों ने राशि लौटाने से मना कर दिया। शहर थाना पुलिस ने रुपये का लेनदेन शहर थाना सिरसा क्षेत्र में होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर सिरसा थाने में भेज दी है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि राशि का लेनदेन शहर थाना सिरसा क्षेत्र में हुआ था। घटना स्थल शहर थाना सिरसा होने के चलते जीरो एफआईआर दंपती के खिलाफ दर्ज की गई है। जिसे शहर थाना सिरसा को भेज दिया गया है। मामले की जांच सिरसा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें