जाट आंदोलन के दौरान शहर के देवीलाल चौक पर लगी पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस मामले में पुलिस ने खुद ही एक्शन लिया है। शहर थाने में तैनात ईएएसआई हरिकिशन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 20 फरवरी को अज्ञात लोगों ने देवीलाल चौक पर स्थित पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान आरोपियों का चौधरी देवीलाल की प्रतिमा को तोड़कर शहर के माहौल को खराब करने का प्रयास किया था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए थे। ज्ञात रहे कि चौधरी देवीलाल की प्रतिमा को तोड़ते हुए की वीडियो सामने आई थी।
लेकिन सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस के बीच में हलकी झड़प हो गई थी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ करने का प्रयास करने वाले लोगों की वीडियो में आए लोगों की सहायता से पहचान करनी शुरू कर दी है।