मारुति कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को ऊंची ब्याज दर देने का झांसा देकर 14 लाख 70 हजार रुपये हड़पने के मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। लक्ष्मी गली शिव कालोनी निवासी नरेश ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि 25 अक्टूबर 2011 में मारुति कंपनी मानेसर से सेवानिवृत्त हुआ था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार शिव कालोनी निवासी मनीषनंद व उसका बेटा अशोक उसके पास आए। मनीषानंद ने बताया कि उसके बड़े बेटे धर्मेंद्र ने भारत सरकार से मंजूरी लेकर बैंक खोला है। इसमें दूसरे बैंकों से ज्यादा ब्याज दिया जाता है।
स पर वह उसके झांसे में आ गया। इस दौरान उसने तीन खाते खुलवाए और अलग-अलग तिथि में राशि जमा कराई। उसने उनके झांसे में आकर तीनों खातों में 14 लाख 70 हजार रुपये की राशि जमा करवाई। इस दौरान उसको बिना हस्ताक्षर के तीन रसीद दे दी। जब उसने निवेश की अवधि दो नवंबर 2015 को पूरी हुई और राशि को वापस मांगा, लेकिन शुरुआत में उसको गुमराह करते रहे। बाद में पैसे देने से मना कर दिया और धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिव कालोनी निवासी मनीषानंद, उसके बेटे अशोक, धर्मेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।