फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गांव लिजवाना कलां में एक युवक ने स्कूल परिसर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस प्रशासन को इस मामले की भनक तक नहीं है, जबकि लड़के की मौत के बाद परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया। युवक ने आत्महत्या क्योंकि इसका पता नहीं चल सका है की ।
विज्ञापन

तीन मई को गांव लिजवाना कलां के राजकीय स्कूल परिसर मेें गांव के ही 19 वर्षीय युवक अजीत ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। अजीत ने इस घटना को तब अंजाम दिया, जब स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। स्कूल के बच्चे और स्टाफ स्कूल से जा चुका था। अजीत द्वारा इतना बड़ा कदम किस कारण से उठाया गया, इसके पीछे क्या कारण रहा पता नहीं चल पाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। गांव के सरपंच रामफल ने बताया कि यह घटना उस समय घटित हुई है जब स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और मृतक के परिजन ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए गए हुए थे। यहीं नहीं अजीत इसी स्कूल का छात्र था और दसवीं कक्षा का पेपर दिया हुआ था।
मृतक युवक और परिजनों के बीच क्या चल रहा है, इस बात का हमें पता नहीं है। युवक दसवीं कक्षा के पेपर दे चुकी था। इस कारण स्कूल से युवक का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

सुनीता, प्राचार्य राजकीय स्कूल लिजवाना कलां।
पुलिस को इस मामले की कोई सूचना नहीं है कि किसी युवक द्वारा गांव लिजवाना कलां के स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है या नहीं और न ही कोई लिखित शिकायत दी गई है। इसकी शिकायत मिली होती तो पुलिस कार्रवाई करती।
विज्ञापन

रामतीर्थ, थाना प्रभारी जुलाना थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें