फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती रही पुलिस, दुकान व मंदिर से माल उड़ाते रहे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पुलिस की निष्क्रियता से चोरों का दुस्साहस बढ़ गया है। शनिवार रात चोरों ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी। चौक स्थित दुकान के ताले तोड़कर नगदी-सामान पार कर दिया। इसके अलावा सधवाड़ा स्थित जैन मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन



दोनों घटनास्थलों के आसपास पुलिस चौकसी का दावा किया जाता है। शहर के रस्तोगी मोहल्ला निवासी राजू रस्तोगी की चौक पर कास्मेटिक की दुकान है। इसमें वे दूल्हे की साज-सज्जा आदि सामान की बिक्री करते हैं।


शनिवार रात नौ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार को साप्ताहिक बंदी होने से सुबह 11 बजे कर्मचारी शिवम दुकान की साफ-सफाई करने पहुंचा तो देखा दुकान के ताले टूटे थे। उसने राजू को फोन से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



इस पर राजू रस्तोगी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। राजू ने बताया कि चोर दुकान की गोलक से 20 हजार रुपये व नोटों की माला चोरी कर ले गए। करीब 50 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी है।


मोहल्ला सधवाड़ा नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6.30 बजे माली वीरेंद्र पहुंचा तो मेन गेट का ताला व कुंडा टूटा पड़ा था। यह देख वह दंग रह गया। जानकारी पर जैन समाज के अन्य लोग भी एकत्र हो गए। अंदर जाकर देखा तो सभी 6 ताले टूटे मिले।


चोर दानपात्र तोड़कर उसमें चढ़ावे की रकम पार कर ले गए। लोगों ने बताया कि दानपात्र में करीब एक लाख रुपये होने का अनुमान है। दिलीप जैन ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सोती रही पुलिस, दुकान व मंदिर से माल ले गए चोर

चौक स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोरी

जैन मंदिर के दान पात्र से एक लाख पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें