फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर के छात्र से मारपीट व शिक्षक के साथ अभद्रता करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र से मारपीट और शिक्षक के साथ अभद्रता करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। झांझ गेट स्थित एक कोचिंग सेंटर के छात्र के साथ मारपीट करने और शिक्षक के साथ अभद्रता करने वाले सातों आरोपियों की अभी तक गिफ्तारी नहीं हो पाई है। इसे लेकर छात्र के परिजनों में रोष है। परिजनों का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, इसके बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए बैंड मार्केट निवासी प्रशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झांझ गेट स्थित एक कोटिंग में पढ़ता है। 17 मार्च को वह कोचिंग सेंटर गया हुआ था। उसी दौरान दखनिया मंदिर निवासी नानू, नमन व छह-सात अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जब कोचिंग सेंटर के शिक्षक बीचबचाव करने के लिए आये तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस पर पुलिस ने नानू व नमन के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से छह ओर लोगों के नाम दिए गए, लेकिन अभी तक नमन व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें