फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिवाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव दरियावाला में 23 वर्षीय विवाहिता की शनिवार शाम को मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है जबकि मायका पक्ष के लोगों ने कहा कि उनकी बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों गला घोंटकर दहेज के लिए हत्या की है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
कैथल के गांव शेरदा निवासी शीशपाल ने कहा कि उसने तीन वर्ष पहले बेटी पूजा की शादी दरियावाला गांव निवासी सुनील व मनीषा की शादी अनिल के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस मामले को लेकर दो-तीन बार पंचायत भी हो चुकी है। पंचायतों में ससुराल पक्ष के लोग अपनी गलती मान लेते और मामला रफा-दफा हो जाता। पूजा को बाइक लाने के लिए तंग किया जाने लगा। इसके बाद वह शेरदा में आ गई। बाद में उसे पांच हजार रुपये देकर सुनील के साथ भेज दिया। इसके कुछ दिन बाद सब कुछ ठीक रहा। तीन महीने पहले फिर से पूजा के साथ झगड़ा किया। इसके बाद पूजा मायके शेरदा में आ गई। दस दिन पहले पंचायती तौर पर समझौता होने के बाद पूजा को उसकी ससुराल दरियावाला गांव भेजा था। शनिवार को पूजा के पति सुनील ने सूचना दी कि पूजा के पेट में दर्द हो गया है। शीशपाल ने कहा कि जब वह दरियावाला पहुंचे तो उसकी बेटी का शव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चौबारे में पड़ा हुआ था और उसके गले में रस्सी के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की है। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जांच अधिकारी एसआई कर्ण सिंह ने बताया कि मृतका के पति सुनील, देवर अनिल, ससुर राजा व सास बिरतो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सात महीने की गर्भवती थी मृतका
मृतका के पिता शीशपाल ने बताया कि उसकी बेटी सात महीने की गर्भवती थी। जब वह अपने मायके शेरदा गांव में आई हुई थी तो उसका अल्ट्रासाउंड करवाया गया था, जिसमें बच्चे की जांच की गई थी। चिकित्सकों ने पूजा की जांच के बाद कहा था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है तथा उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ है। उसे केवल अब आराम करना है। शीशपाल ने कहा कि उसकी बेटी को पहले भी एक लड़का है। अब उसे दूसरा बच्चा होने वाला था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दोनों पक्ष हुए आमने-सामने
नागरिक अस्पताल में दरियावाला गांव के लोग शेरदा गांव के लोगों से इस मामले को निपटाने की बात कह रहे थे। इसी दौरान शेरदा की कुछ महिलाओं ने दरियावाला के लोगों को कोसना शुरू कर दिया। दरियावाला के सरपंच रामपाल उर्फ लीला ने बीचबचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत करवाया। रामपाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें