फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने का झांसा देकर 55 लाख 75 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव घिमाना में जमीन बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 55 लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए और आरोपी ने जमीन पर भी कब्जा कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बीबीपुर निवासी सुरेश ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि 15 दिसंबर 2014 में गांव घिमाना निवासी रमेश से उसने दो एकड़ जमीन खरीदी थी। इसकी एवज में रमेश को उसने 55 लाख 75 हजार की पेमेंट करके फुल पेमेंट एग्रीमेंट करवा लिया। रमेश ने उसे जमीन पर कब्जा भी दे दिया, लेकिन पिछले दिनों रमेश ने अपनी पत्नी गुड्डी के नाम पर इस जमीन को ट्रांसफर कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जमीन को ट्रांसफर होते ही उसके खेतों में लगी फसल को ट्रैक्टर के माध्यम से बर्बाद कर दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। सुरेश ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत आरोपियों ने उससे 55 लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रमेश व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें