फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल व चाकू समेत घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट व छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल और चाकू लेकर घर में घुसे पड़ोसी, महिला को पीटा और की छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एक कॉलोनी की रहने वाली महिला के पड़ोस में रहने वाले लोग पिस्तौल और चाकू लेकर घुस गए। महिला के साथ मारपीट करने के साथ उसकी ननद से छेड़छाड़ की। आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह घर पर थी। उसके पास ननद भी बैठी थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले महेंद्र नागर, रिंकू, जोनी, छोटू और राकेश घर में घुस गए। सभी के पास पिस्तौल और चाकू थे। आते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और ननद से छेड़छाड़ की। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महेंद्र नागर, छोटू, रिंकू, जोनी व राकेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल सुमन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द की पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें