फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। क्षेत्र के गांव मालवी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना के मालवी गांव में अपने मामा के घर आए 18 वर्षीय विकास को रात के समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है और चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-रामतीर्थ, थाना प्रभारी, जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें