फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगलने से दंपती की मौत

Tue, 13 Feb 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड के रहने वाले दंपती ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निडाना गांव हाल आबाद रोहतक रोड निवासी 60 वर्षीय ब्रह्मदत्त और उनकी पत्नी सरोजबाला बीमार रहते थे। दोनों की लंबे समय से दवा चल रही थी। सोमवार रात को मकान में दोनों ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दंपती के बेटे के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें