फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत में पानी के समय को लेकर दंपती पर हमला

Fri, 08 Sep 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। छात्तर गांव में खेत में पानी के समय को लेकर महिला सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। उचाना थाना पुलिस ने छात्तर गांव निवासी जस्सा, रविंद्र और बोहती के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छात्तर गांव निवासी सुनील ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। चार सितंबर शाम को वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। उस समय पड़ोसी जस्सा, रविंद्र और बोहती उसके पास आए। वह तीनों खेत में पानी के समय को लेकर उसके साथ कहासुनी करने लगे और उससे गाली-गलौच किया। फिर वह तीनों वहां से चले गए। वह भी अपने खेत में बने मकान में चला गया। कुछ ही देर बाद तीनों तेजधार हथियार लेकर आए और उसके मकान में घुसकर उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसकी पत्नी रीना आई और उसे छुड़ाने लगी तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। फिर वह तीनों उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी प्रीति देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जस्सा, रविंद्र और बोहती के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें