फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुख्यमंत्री जी, हमारे स्कूल के शौचालयों की दशा सुधारो

Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। भिवानी रोड स्थित गोपाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दूसरी कक्षा की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर स्कूल में शौचालयों की दशा को सुधारने की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि स्कूल प्रबंधन को बार-बार कहने के बाद भी शौचालयों की सफाई के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं लगाया गया जिससे छात्राओं को परेशानी होती है। इसलिए इस समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन


शहर के सुभाष नगर की छह वर्षीय छात्रा ने ट्वीट में कहा है कि शौचालयों की स्थिति इतनी खराब है कि उनका प्रयोग करना तो दूर, उसके सामने से गुजरना भी मुश्किल है। शौचालयों की सभी सीटें देसी स्टाइल की है। एक भी इंग्लिश (अंग्रेजी सीट) नहीं है। ना ही शौचालय में कोई डिब्बा, मग होता है। साबुन, हैंड वॉश और एग्जास्ट फैन भी नहीं है। कई बार तो पानी भी नहीं होता। शौचालयों की सफाई के लिए किसी महिला या पुरुष सफाई कर्मी की व्यवस्था नहीं की गई है। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया जबकि स्कूल प्रबंधन स्टाफ ने खुद के लिए तो अच्छा शौचालय बनवा रखा है। छात्रा ने मुख्यमंत्री से समस्या दूर कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें