फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कपास मंडी का गेट टूटा, चोरी का डर

Sat, 21 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी12: लाला प्यारेलाल कारखाना के पास कपास मंडी का टूटा गेट। संवाद
विज्ञापन
उचाना। कपास मंडी में लाला प्यारेलाल घोघड़ियां कारखाना की तरफ लगा गेट टूटा होने के कारण आढ़तियों को अनाज चोरी होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

यहां आसपास की दुकानों के आगे रखे गए धान के बैग चोरी हो चुके हैं। आढ़ती काफी समय से गेट को ठीक करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

आढ़ती सुरेश गर्ग, बलवान, सुनील ने कहा कि फसल के सीजन में शाम को मंडी के गेट होने के बाद चोरी होने का डर नहीं रहता है। टूटने की वजह से गेट बंद नहीं हो पाता है। यहां से चोर आसानी से मंडी में रखे धान सहित अन्य अनाज से भरे बैग चोरी कर सकते हैं। नया गेट लगवाने, गेट को ठीक करवाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कपास मंडी में आने के लिए रजबहा रोड, कान्हा सेवा सदन, लाला प्यारेलाल घोघड़ियां कारखाना के पास रास्ता है। कारखाना वाला गेट टूटा होने के कारण बंद नहीं होता है। इससे यहां से पूरी रात आना-जाना लगा रहता है। ये गेट बंद हो जाए तो धान सहित अन्य फसल के चोरी होने का डर खत्म हो जाएगा। कई बार गेट को ठीक करवाने की मांग कर चुके हैं। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि जो गेट है उसको लेकर संबंधित अधिकारी को लिख दिया गया है।

21जेएनडी12: लाला प्यारेलाल कारखाना के पास कपास मंडी का टूटा गेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें