फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक समेत 19 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह वैक्सीन का टीका लगवाते हुए। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्वमंत्री कुलबीर मलिक समेत 19 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। मीनाक्षी जैन अस्पताल में 10 और गोयल अस्पताल में नौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

अब तक मीनाक्षी जैन अस्पताल में 20 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। धीरे-धीरे अब वैक्सीन का कार्य निजी अस्पतालों में भी शुरू हो गया है। निजी अस्पताल जिला स्वास्थ्य विभाग से 150 रुपये में वैक्सीन खरीदते हैं और 250 रुपये वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति से फीस लेते हैं। इसमें 100 रुपये निजी अस्पताल संचालक अपने संसाधनों के लिए लेते हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति व 60 वर्ष से ऊपर का बुजुर्ग कोविड-19 वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका एकदम सुरक्षित है और लोगों को किसी भी भ्रम में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें