जिले में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार घट रहा है। वीरवार को 569 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट आई जिनमें से एक ही व्यक्ति संक्रमित मिला है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का लोगों से आह्वान है कि वे ऐसे माहौल में लापरवाही नहीं बरतें।
जिला में फिलहाल 14 सक्रिय मरीज बचे हैं जबकि वीरवार को तीन लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी 688 रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 446039 लोगों की जांच कर सैंपल लिए हैं जिनमें से 24320 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 23756 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। और 550 लोगों की मौत हुई है। अभी 725 लोगों को निगरानी में रखा हुआ है। पांच लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिला का रिकवरी रेट 97.68 पर पहुंच चुका है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं संक्रमण की दर महज 5.45 बची हुई है। फिलहाल कोरोना के 14 सक्रिय केस हैं इसमें से 7 ग्रामीण व 7 शहरी क्षेत्र में हैं।
सावधानी जारी रखें लोग
हां जिले में कोरोना की स्थिति काफी सुधरी है। बहुत ही कम लोग संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। हमेशा मास्क का प्रयोग करें और कोरोना नियमों का पालन करें।
-डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी।