फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में 34 नए मामले

विज्ञापन
कोरोना जांच का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम का फाइल फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जनवरी-फरवरी महीने में आई कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बाद जिले में रविवार को एक साथ 34 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इतनी भारी संख्या में एक साथ इतने मामले आना चिंतनीय है। स्वास्थ्य विभाग इतनी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आने से सख्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच सैंपलों को जीनोमिक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजा है ताकि जो वायरस है, उसके वेरिएंट का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 515 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग 4,93,595 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 24,611 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 551 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 24,005 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 55 एक्टिव केस हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 98 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। फरवरी महीने के बाद पहली बार है जब एक साथ इतने अधिक मामले सामने आए हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ाए तो मामले और भी अधिक सामने आ सकते हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच का दायरा नहीं बढ़ा पा रहा है। इस बारे में स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक से भी सैंपलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश आ चुके हैं लेकिन बार-बार आ रहे निर्देशों का जींद का स्वास्थ्य विभाग कोई पालन नहीं कर रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण अधिक फैल सकता है।
जानें...जुलाई महीने में कब कितने केस मिले
जुलाई महीने में अब तक 137 संक्रमण के मामले मिल चुके हैं। 17 दिन में यह आंकड़ा अपने आप में काफी चिंता का विषय है। एक जुलाई को 11, दो को पांच, तीन को सात, चार को तीन, पांच को दस, छह को नौ, सात को आठ, आठ को तीन, नौ को आठ, दस को छह, 11 को एक, 12 को 12, 13 जुलाई को दो, 14 को दो, 15 को नौ, 16 को सात तथा 17 जलाई को एक साथ 34 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को एक साथ 34 संक्रमण के मामले सामने आना काफी चिंता का विषय है। जिले में इस समय कोरोना वायरस का कौन सा वैरिएंट हैं, इसका पता लगाने के लिए पांच सैंपलों को जीनोमिक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भेजा है। सैंपलों की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि जिले में वायरस का कोई खतरनाक स्वरूप तो नहीं है।
- डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी, कोरोना
एक साथ इतने सारे संक्रमण के मामले सामने आना चिंतनीय है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से सैंपलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। लोगों को भी सावधानी रखनी चाहिए तथा कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें