फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मनरेगा बचाने को तालमेल कमेटी का गठन, 15 को हड़ताल का एलान

Sun, 19 Apr 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी03: राज्य स्तरीय तालमेल कमेटी का गठन करते मजदूर यूनियन सदस्य। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
जींद। धागा मिल कॉलोनी स्थित मजदूर भवन में मनरेगा और ग्रामीण मजदूरों के हितों के लिए काम करने वाले संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक हुई। नरेगा संघर्ष मोर्चा की तर्ज पर हरियाणा राज्य स्तरीय तालमेल कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राजेंद्र को संयोजक और हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के महासचिव जिले सिंह को सहसंयोजक चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मजदूरों की मुख्य मांगों में मनरेगा के तहत 200 दिन के काम की गारंटी 700 प्रतिदिन दिहाड़ी, ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली को हटाना और ग्राम सभाओं के अधिकारों को बहाल करना शामिल है। इस दौरान सीटू, खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति और किसान सभा समेत 15 से अधिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें