12जेएनडी23: बैठक में भाग लेते पार्षदगण। स्रोत पार्षद
जुलाना। कस्बे के नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने की। विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि जुलाना के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने तथा सीवर व्यवस्था की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षदों ने वार्डों की समस्याएं बैठक में रखीं।
कई पार्षदों ने टूटी सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था तथा जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर चेयरमैन ने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नगर की स्वच्छता अभियान को गति देने, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा पार्कों के रखरखाव पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें चेयरमैन डाॅ संजय जांगड़ा को अध्यक्ष, वार्ड 14 की पार्षद मंजू, पार्षद सुजाता, पार्षद सुमित, जितेंद्र लाठर पार्षद, राहूल पार्षद और नपा सचिव सौरभ जैन को चुना गया। इस मौके पर नपा उप प्रधान पवन सैनी, पार्षद राजू, पार्षद राहूल,संदीप तायल, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र खटकड़ आदि मौजूद रहे।