फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सिंहमार मोहल्ला और रसीदां गांव को बनाया कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
अपनी टीम के साथ कंटेनमेंट जोन में जांच करते एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
शहर के सिंहमार मोहल्ले और रसीदां गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। शहर पुलिस ने मोहल्ले में तीन नाके लगाकर लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं रसीदां गांव में पुलिस ने नाके लगाकर लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी है। वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अधिकारी बलराज चौहान ने इलाके का दौरा किया और प्रबंधों का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। पंजाबी चौक से मोर पत्ती की ओर जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मोर पत्ती जाने वाले लोगों को अब रास्ता बदल कर जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों के परिजनों के सैंपल लिए। एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने बताया कि सिंहमार मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव परिवार के सदस्यों के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। एसएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। विभाग की चार टीमें घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच रही हैं।
42 लोगों के सैंपल लेकर किया होम क्वारंटीन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में 47 लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए। सिंहमार मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव सब्जी विक्रेता के परिवार के 32 सदस्यों के सैंपल लिए गए। सभी को एंबुलेंस द्वारा नागरिक अस्पताल ले जाया गया और वहीं पर उनके कोरोना जांच सैंपल लिए गए। रसीदां गांव के कोरोना पॉजिटिव युवक की ससुराल गांव धनौरी से भी परिवार के नौ सदस्यों के सैंपल लिए गए है। इसके अलावा शहर के छह अन्य लोगों के भी नागरिक अस्पताल में सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

मुंबई से आया था रसीदां गांव का कोरोना पॉजिटिव युवक
दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र की पुलिस सतर्क हो गई है और दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रसीदां गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव मुंबई से बाइक पर अपने गांव आया था। गांव में प्रवेश करने से पहले कोरोना मरीज ने नरवाना शहर से कुछ दूरी पर स्थित बदोवाल टोल प्लाजा रात गुजारी थी। पता चला है कि इस दौरान उसने यहां पर एक दुकान पर चाय पी थी और उसको चाय के पैसे भी दिए थे। उस समय उसके साथ एक अन्य कोई पंजाब का रिश्तेदार भी था। वहीं कोरोना पॉजिटिव की धनौरी गांव में ससुराल है। वहां पर भी वह अपने बच्चों व पत्नी को छोड़ने के लिए गया था। पुलिस धनौरी, रसीदां व टॉल प्लाजा पर स्थित दुकान पर नजर बनाए है। धनोरी में ससुराल वालों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। बदोवाल टोल प्लाजा पर जिस दुकानदार से चाय पी थी उसको भी होम क्वारंटीन किया गया है।
सब्जी विक्रेता की हिस्ट्री निकालने में जुटी पुलिस
शहर पुलिस अब कोरोना पॉजिटिव सब्जी विक्रेता की हिस्ट्री निकालने में जुटी है। सब्जी विक्रेता नरवाना सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर लाता था और शहर की कई पॉश कालोनियों में सब्जी बेचने का काम करता था। शाम के समय वह पंजाबी चौक पर सब्जी की रेहड़ी लगाता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि सब्जी विक्रेता मंडी से किस किस दुकानदार से सब्जी खरीदता था।

नाका लगाकर खड़े पुलिस कर्मी।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें