फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बाद रोहतक रोड का निर्माण शुरू, तीन चरण में पूरा होगा काम

विज्ञापन
सड़क निर्माण का शुभारंभ करते भाजपा विधायक डॉ. मिड्ढा। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
तीन साल से बदहाल रोहतक रोड का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नारियल तोड़कर सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। दस मीटर चौड़ रोड में एक मीटर का डिवाइडर होगा। इसके बाद सड़क और दुकानों के बीच जो जगह बचेगी उसमें पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। देवीलाल चौक से एचपी गैस प्लांट तक की सड़क का निर्माण तीन चरण में होगा।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों, नगर पार्षद व आमजन के साथ रोहतक रोड के निर्माण की औपचारिक शुरूआत की। गौरतलब है कि पिछले तीन साल से रोहतक रोड टूटा हुआ है। वहीं पिछले करीब डेढ़ साल से यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए डाले जा रही पाइप लाइन के लिए खुदाई की गई है। इसके बाद से यह सड़क नहीं बन पाई थी। ऐसे में अब यहां सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे इस सड़क के रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपप्रधान डॉ. राज सैनी, भाजपा जींद शहरी मंडल अध्यक्ष जसवीर सैनी, नगर पार्षद गुलशन कुमार आहूजा, सुधीर कौशिक, कालू खान, जितेंद्र ढांडा, सन्नी मग्गु, विधायक के निजी सचिव मोहित शर्मा मौजूद रहे।
लंबे आंदोलनों के बाद शुरू हुआ काम
रोहतक रोड टूटा होने के कारण यहां लोगों ने लंबा आंदोलन किया। इसके तहत कई बार रोहतक रोड जाम किया तो पांच नवंबर को ही रोहतक रोड के दुकानदारों ने प्रशासन का पुतला लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बेहद मुश्किल है परियोजना
रोहतक रोड पर अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद सड़क बनाने का काम बेहद चुनौतीपूर्ण है। दरअसल यहां पर तीस फुट पर पाइप लाइन डाली गई है। ऐसे में यहां सड़क बनाना आसान नहीं है। इसके चलते पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को काफी कार्य करना होगा।
तीन चरण में होगा काम
सड़क पर गहरी खुदाई करने की वजह से सड़क बनाने का काम आसान नहीं है। पहले चरण में देवीलाल चौक से मिनी बाईपास तक की सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद मिनी बाईपास से रोहतक रोड बाईपास तक और तीसरे चरण में बाईपास से गैस प्लांट तक सड़क बनाई जाएगी। पूरी सड़क बनाने में करीब नौ महीने का समय लगेगा।
सड़क के सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों को आदेश
सड़क निर्माण का शिलान्यास करने पहुंचे भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सड़क के साथ बची जगह के लिए पेवर ब्लॉक का एस्टीमेट भी अधिकारी बनाएं, ताकि इस सड़क जल्द पूरी करवाई जा सके। वहीं उन्होंने डिवाइडर पर पौधे लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें