फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी रोड आरओबी का निर्माण अंतिम चरण में, फरवरी तक हो जाएगा तैयार

विज्ञापन
हांसी रोड आरओबी पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। छह महीने में तीन आरओबी की सौगत मिलने के बाद अब शहर को एक और आरओबी मिल जाएगा। हांसी रोड पर बन रहे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का काम अगले साल फरवरी तक पूरा हो जाएगा। यहां निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार नए साल में आरओबी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जींद में हांसी रोड आरओबी शहर का सबसे लंबा पुल है। दो साल पहले यहां काम शुरू हुआ था, लेकिन दुकानदारों के विरोध के चलते इसकी ड्राइंग में कई बदलाव होते रहे। अब यह काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
आरओबी के निर्माण पर करीब 46 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। इससे शहर को जाम से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। यह आराओबी बनने के बाद सिर्फ भिवानी रोड ही ऐसा बचेगा, जहां रेलवे लाइन पर फाटक रहेगा। शहर के अंदर अन्य सभी मार्गों पर आरओबी बन जाएंगे। पहले आरओबी का मिट्टी का भरत कर बनाया जाना था, लेकिन दुकानदारों ने विरोध किया तो इसे पिलर पर बनाया गया है। ऐसे में बीड़ की ओर 1020 मीटर लंबा पुल बना है। इसमें 368 मीटर मिट्टी के भरत से बनाया गया है। इसके अलावा 125 मीटर एरिया में आरओबी का निर्माण पिलर पर है। वहीं, शहर की ओर 301 मीटर पुल बनाया गया है। इसमें से 275 मीटर हिस्सा पिलर पर बना है।
विज्ञापन

बेहतर होगा रास्ता
फिलहाल करीब दो साल से यह रास्ता बंद पड़ा है। यहां से हल्के वाहन निकल रहे हैं। ऐसे में अधिकतर वाहनों को हांसी रोड से पटियाला चौक के रास्ते या ईक्कस गांव से नए बाईपास के रास्ते भिवानी रोड, रोहतक रोड व गोहाना रोड से निकलना पड़ रहा है।
अतिक्रमण हटवाने की मांग
इधर, हांसी रोड ट्रैक्टर मार्केट के दुकानदारों ने अतिक्रमण हटवाकर बेहतर तरीके से काम करवाने के लिए डीसी नरेश नरवाल से मुलाकात की। इस दौरान टीम जींद सुधार के सदस्य भी साथ रहे। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वशिष्ठ ने बताया कि आरओबी के नीचे दुकानदारों के लिए काफी जगह है। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने अतिक्रम कर लिया है। इसके चलते नाला व सर्विस रोड बनने की पूरी जगह नहीं बची हुई है। शहर का सबसे प्रमुख श्मशान घाट का रास्ता भी यहीं से है। विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नकुल शर्मा, सतीश कुमार, सन्नी सेठी, संदीप कुमार, सुनील गर्ग, राजेश सैनी, अंकुर गर्ग, अमनदीप, नवीन, रामनिवास, पालाराम मौजूद रहे।
फरवरी तक तैयार होगा पुल
नेशनल हाईवे के जेई टीकाराम ने बताया कि आरओबी का काम अंतिम चरण में है। 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फरवरी 2022 तक काम पूरा करने की समय सीमा है और इसमें पूरा कर लिया जाएगा।
काम में तेजी के लिए दिए आदेश
भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि हांसी रोड आरओबी पर काफी तेज गति से काम हुआ है। इसको तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तेजी से काम करें। इसके लिए चंडीगढ़ में भी अधिकारियों से मुलाकात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें