फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दांगी पर लगाया षड्यंत्र का हिस्सा बनने का आरोप

Wed, 06 Sep 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में कांग्रेस के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब जिला प्रभारी बनाए गए आनंद सिंह दांगी पर साजिश में शामिल हाेने का आरोप लगाया है ताकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनको पार्टी का टिकट दिला सकें। रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थक बार एसोसिएशन के उप-प्रधान संदीप मोठसरे, काला पिंडारा, राज कंडेला, विक्रम खटकड़, मनदीप सिंह ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह सब कुछ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र के कहने पर किया जा रहा है। ताकि राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

मोठसरे ने कहा कि चार सितंबर को जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के लिए जो बैठक हुई, उसमें रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थकों को जान-बूझकर नहीं बुलाया गया। जो भी पर्यवेक्षक बनाए गए, वे सभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कहने पर बनाए गए हैं। आनंद सिंह दांगी को वे लोग जिला प्रभारी नहीं मानते। कहा कि दांगी भूल गए हैं कि षड़यंत्र में अहम रोल निभाने से टिकट नहीं मिलता। हरियाणा की जनता जानती है कि कौन नेता कांग्रेस का हित चाहता है। दुर्भाग्य इस बात का है कि कुछ षड़यंत्रकारी उस नेता का कद बौना करने के चक्कर में षड़यंत्र रच रहे हैं, जो अपनी काबिलियत के दम पर देश-प्रदेश में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता ऐसे षड़यंत्रकारियों का खिलौना नहीं बनेगा और न ही पार्टी का अहित होने देगा। उन्होंने साफ कहा कि यदि उनके ऊपर जबरदस्ती बिना सबकी सहमति के जिला प्रधान थोपा गया, तो वे इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें