फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्तर तक गठित होंगी कांग्रेस की इकाइयां : ऋषिपाल

Fri, 26 Sep 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद के हैबतपुर गांव में कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियों और ग्राम स्तर पर इकाइयों के गठन का निर्णय लिया गया। इससे पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
25जेएनडी38: हैबतपुर गांव में आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर एवं अ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद। संगठन सृजन अभियान के तहत वीरवार को जींद के हैबतपुर गांव में कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियों की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी पार्टी के पंचायती राज संगठन की ग्राम स्तर पर इकाइयां गठित की जाएंगी। इसमें समाज के सभी वर्गों से पदाधिकारी बनाए जाएंगे। इन पदाधिकारियों में एक अध्यक्ष और एक कार्यकारी अध्यक्ष, मनरेगा से संबंधित, आंदोलन से निकले व्यक्ति, किसान आंदोलन से निकले व्यक्ति आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर,पंचायती राज संस्थाओं के पूर्व और वर्तमान चेयरमैन, जिला पार्षद, ब्लॉक पार्षद,सरपंच, पंच इत्यादि को कांग्रेस संगठन में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उ
उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने मंथन के बाद यह निर्णय लिया है कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जगबीर सिंह ढिगाना,सूबेदार सेवा सिंह, मिथुन वर्मा, सज्जन गैबीपुर, कमलेश राय, अमित बुरा, इशाक भट्टी और जेपी रूहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें