25जेएनडी12-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को टूल किट देते हुए स्टाफ सदस्य।
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल की अध्यक्षता में 75 विद्यार्थियों को टूल किट वितरित की गई। प्राचार्य ने कहा कि यह टूल किट विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है क्योंकि तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार प्रगति हो रही है। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह श्योराण, मंगल सिंह, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़, संदीप शर्मा, राजबीर लोहान, वेद पाल, मनदीप राज और नसीब मलिक भी मौजूद रहे।