जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना में आयोजित धन्यवाद रैली में कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से अब तक कांग्रेस सदमे में है। अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की दुकान खोली है। विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुराई करते हैं। अब कांग्रेस का झूठ चलने वाला नहीं है। सुबह से ही झूठ परोसना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उचाना क्षेत्र के लोगों को वोट के रूप में इस्तेमाल किया। लोगों को झूठे सपने दिखाकर परिवारवाद को बढ़ावा देते रहे।
इस क्षेत्र का सूत समेत लौटाने का सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस और अन्य दल हवा बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन हवा तो लिकड़ी(निकली) पड़ी है। कुछ नहीं बचा है। अब तो हाथ-पैर मार रहे हैं। उन्होंने इनेलो पर भी तंज कसते हुए कहा कि गधी घरां मरी पड़ी, बाड़े करै शामली के। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पेंशन भत्ते में कांग्रेस ने अपनी सरकार में एक हजार रुपये बढ़ाए जबकि एक ने तो मात्र 200 रुपये ही बढ़ा थे लेकिन उनकी सरकार ने 2200 रुपये बढ़ा दिए।
उन्होंने कहा कि यहां कई तरह के लोग हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इन्होंने तो आम आदमी का ही नाश कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में वायदा किया कि एक हजार रुपये महिलाओं को देंगे। अब चुनाव में केवल 7-8 महीने बचे हैं लेकिन अब तक वहां किसी को कुछ नहीं दिया गया।