फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास हर लड़की की ताकत : उषा गुप्ता

Mon, 05 Jan 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी20-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में मौजूद छात्राएं और स्टाफ सदस्य। स्रो
विज्ञापन
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उषा गुप्ता ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी मुनेश ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने देशभक्ति, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिनसे पूरा वातावरण प्रेरणादायक बन गया।
मुख्य अतिथि उषा गुप्ता ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर बालिका को अपने आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी असहज स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या भरोसेमंद व्यक्ति को बताना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व से भी अवगत कराया और कहा कि आत्मविश्वास ही हर लड़की की सबसे बड़ी ताकत है। आज के समय में कौशल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। हर छात्रा को अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनकर उसे अपने दैनिक जीवन से जोड़ना चाहिए ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने छात्राओं को स्काउट-गाइड गतिविधियों में भाग लेकर समाजसेवा से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि हर नागरिक को जागरूक ग्राहक बनना चाहिए।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सजगता से ही मुनाफाखोरी, ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में नैतिक व्यापारिक व्यवहार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें