फोटो 04जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में झोटा चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। जिला पुलिस ने झोटा चोरी करने के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के शामली निवासी उस्मान के तौर पर हुई है। दो दिसंबर 2025 को करसोला के सरपंच महेंद्र सिंह ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके गांव में दो झोटे अज्ञात लोगों चोरी कर लिए।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गहनता से जांच करते हुए तकनीकी सूचना के आधार पर उत्तरप्रदेश के शामली निवासी उस्मान की संलिप्तता सामने आई। आरोपी पहले भी पशु चोरी के मामलों में संलिप्त पाया गया था।
आरोपी एक अन्य मामले में सेंट्रल जेल अंबाला में बंद था। न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को 21 दिसंबर को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए झोटों के चोरी स्थल एवं शामली पशु मंडी के पास बिक्री स्थल की पहचान करवाई व आरोपी के कैराना स्थित मकान से चोरी की रकम में से बचे 4050 रुपये बरामद हुए।