फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाज सुधारकों के जीवन से संबंधित हुई प्रतियोगिता

Sun, 02 Nov 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी13-जिला स्तरीय प्रतियोगिता में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के तत्वावधान में शनिवार को लॉर्ड शिवा मॉडल स्कूल में वैज्ञानिक चेतना का विकास पुस्तिका पर आधारित जिलास्तरीय परीक्षा प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य देश के वैज्ञानिकों, शहीदों, समाज सुधारकों की जीवनी एवं ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी देना है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जींद खंड के तीन प्राइवेट और तीन सरकारी स्कूलों के केवल उन 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्होंने स्कूली प्रतियोगिता में टॉप दस में स्थान प्राप्त किया था।
इस परीक्षा में न्यू प्रगति स्कूल डाहोला के 12, राजकीय उच्च विद्यालय जींद जंक्शन के 11, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांगोली के छह, मोतीलाल नेहरू स्कूल जींद के पांच, लॉर्ड शिवा मॉडल स्कूल के पांच और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुरा भैण के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक के रूप में मोतीलाल स्कूल से अवनी सिंगला, अंग्रेजी प्रवक्ता विजेंद्र नचार, रामफल दहिया, कर्मपाल गांगोली, शमशेर गांगोली मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता लॉर्ड शिवा मॉडल स्कूल के निदेशक दीपक कौशिक ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोहन दास और सचिव मा. प्रमोद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें