उचाना। सुदकैन खुर्द गांव में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाएगी। अनुराग खटकड़ ने ईंट रखकर कार्य का शुभारंभ किया। खटकड़ ने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया है, उसको कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है। डॉ. आंबेडकर ने सभी को समानता का अधिकार देकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का काम किया।
आंबेडकर द्वारा सामाजिक शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक तमाम विषयों पर प्रकाश डालते हुए मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि इनकी प्रतिमा लगने से प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और इस प्रतिमा को देखकर युवा पीढ़ी अपने सपने पूरे करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेकर डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने जो इतिहास रचा है, सच्ची लगन मेहनत से अगर कोशिश की जाए हर नौजवान उनके कदमों पर चले तो वह भी मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे सकते हैं।