भारत बंद के दौरान घासो रेलवे स्टेशन पर खड़ी छिंदवाड़ा एक्सप्रेस।
- फोटो : Jind
पिछले दस महीने से चल रहे किसान आंदोलन के तहत सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। इसका जिले में व्यापक असर दिखा। जहां किसानों ने जिले में 34 जगहों पर सड़क जाम रखी, वहीं नरवाना के पास रेलवे लाइन पर भी धरना दिया। हालांकि इस दौरान एंबुलेंस व अन्य जरूरी काम से जाने वालों के लिए रास्ता खुला रखा। इस दौरान खटकड़ टोल से भी किसान बाजार बंद करवाने पहुंचे। इस पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर ली तो कुछ ने कहा कि उनके पास दोपहर 12 बजे तक बंद रखने का ही संदेश था। इस पर किसान वापस लौट गए।
भारत बंद के चलते जींद व नरवाना के बीच घसो स्टेशन पर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को घसो स्टेशन पर ही रोका गया। स्टेशन पर ट्रेन के खड़ा किए जाने के बाद से ट्रेन में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी देख घसो के ग्रामीणों ने स्टेशन पर ही भंडारा लगा यात्रियों का सहयोग किया। ट्रेन की खड़े होने की सूचना मिलते ही नरवाना जीआरपी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को संभाले रखा। ट्रेन स्टेशन पर सुबह लगभग आठ बजे खड़ी कर दी गई थी। इसके बाद इस ट्रेन को दोपहर बाद लगभग चार बजे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने हुए कहा कि दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन को रद्द रखा गया है और दूसरी ट्रेन जो नहीं आई वह दूसरे स्टेशनों पर ही उनको रोका हुआ है। छिंदवाड़ा ट्रेन को भी घसो स्टेशन पर रोका गया है। जो ट्रेन इधर-उधर स्टेशनों पर खड़ी की गई है जैसे ही रास्ता साफ होगा तो जींद जंक्शन से जाने वाले ट्रेनों क ो भी निकाल दिया जाएगा।
किसानों के आह्वान पर व्यापरी संगठनों ने सोमवार दोपहर 12 बजे तक दुकान बंद रखने का फैसला लिया था। ऐसे में बाजार बंद रहे। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद किसान खटकड़ टोल से पहुंचे और दुकान बंद करने का आह्वान किया। इस पर कुछ दुकानदारों ने दुकान बंद कर ली तो कुछ ने कहा कि उनको 12 बजे तक ही दुकान बंद करने की सूचना थी। इस पर किसान लौट गए। हालांकि दुकान बंद करवाने के दौरान किसानों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा, लेकिन कहीं भी कोई परेशानी नहीं हुई।
स्कूल व बैंक करवाए बंद
बंद के दौरान अलेवा क्षेत्र में किसानों ने अलेवा गांव में निजी बैंक की शाखा को बंद करवया, जबकि दनौदा गांव के पास दो स्कूलों व धमतान गांव में एक बैंक को बंद करवाया।
सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते किसान।- फोटो : Jind
नरवाना में रेलवे ट्रेक पर बैठी महिलाएं। - फोटो : Jind
जींद का बंद मेन बाजार। - फोटो : Jind