फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: सीएम मनोहर लाल ने ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रसाद चखा, कहा- चार दिसंबर को मनाया जाएगा विशेष दिवस

Mon, 04 Dec 2023 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार हैटट्रिक लगाएंगी। प्रदेश सरकार भी तीसरी बार सत्ता में आएगी। इसके लिए सभी लोगों को अभी से प्रयास करने शुरू कर देने चाहिएं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रसाद भी चखा।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि चार दिसंबर को विशेष दिवस मनाया जाएगा ताकि लोग इस विशेष दिन को संत शिरोमणि सेन महाराज के नाम से याद रखे। इसके अलावा दालमवाला अस्पताल से लेकर डॉ. राज सैनी अस्पताल तक जाने वाले सड़क मार्ग का नाम संत शिरोमणि सेन महाराज के नाम से रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल यहां एकलव्य स्टेडियम में आयोजित संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रोहतक, गुरुग्राम, हिसार और अंबाला में कौशल विकास केंद्र खोलने की भी घोषणा की। इसके बाद इसका अन्य जिलों में विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जींद में 590 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला व उद्घाटन किए। जींद के लोगाें को भाखड़ा नहर के पानी को पेयजल के रुप में मुहैया करवाने की 388 करोड़ रुपये की परियोजना का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार हैटट्रिक लगाएंगी। प्रदेश सरकार भी तीसरी बार सत्ता में आएगी। इसके लिए सभी लोगों को अभी से प्रयास करने शुरू कर देने चाहिएं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रसाद भी चखा। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व विधायक प्रेमलता व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी समेत सैन समाज के काफी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें