फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जींद को दिया विश्वविद्यालय का तोहफा

Wed, 26 Feb 2014 07:42 PM IST
अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने जींद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की।
विज्ञापन


जींद में करुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर की घोषणा मुख्यमंत्री ने करीब सात साल पहले की थी। इसके बाद से ही 2008 में रोहतक रोड स्थित हरियाणा कृषि प्रशिक्षण केंद्र में इसकी कक्षाएं शुरू हुई। फिलहाल रीजलन सेंटर के कला संकाय की कक्षाएं हुडा कॉम्पलेक्स स्थित एक किराये के भवन में लगती हैं।

एमबीए व एमसीए की कक्षाएं आज भी हमेटी में चल रही हैं। रीजनल सेंटर में एमबीए, एमसीए, डीपीएड, एमपीएड, एमए अंग्रेजी, एमए मनोविज्ञान, एमए एजूकेशन व एमए संगीत सहित कुल आठ विषयों में शिक्षण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बिल को औपचारिक रूप से चार मार्च को विधानसभा के पटल पर रखा जा सकता है। विधानसभा से पास होने के बाद रीजलन सेंटर को विश्वविद्यालय का दर्जा मिल जाएगा। इसके बाद सरकार इसकी अधिसूचना जारी करेगी।

100 एकड़ का कैंपस
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर के लिए रोहतक रोड बाईपास पर 100 एकड़ का कैंपस है। इसमें रीजनल सेंटर के लिए प्रशासनिक भवन व हॉस्टल निर्माण का काम अंतिम चरण में है। विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद यहां और भी निर्माण करने की काफी संभावनाएं हैं।

लोगों की मांग लाई रंग
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश का कहना है कि क्षेत्र में शिक्षा के बड़े संस्थान की मांग लंबे समय से थी। मेरे सांसद रहते 2008 में मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी को झंडा फहराने के तुरंत बाद रीजनल सेंटर की घोषणा की थी।

प्रदेश सरकार ने क्षेत्र को शिक्षा का बड़ा संस्थान दिया है। यह उन लोगों के लिए आइना है, जिन्होंने सिर्फ यहां विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बिना किसी पूर्व घोषणा के विश्वविद्यालय बनाया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें