फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में CM फ्लाइंग की रेड, कर्मियों के हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लिये

Fri, 26 Jul 2024 10:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हुडा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थी। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए टीम रिकार्ड खंगाल रही है। फिलहाल टीम अपना काम कर रही है। जो भी कमियां या कुछ और गड़बड़ी मिली तो उसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में सीएम फ्लाइंग की टीम ने सुबह नौ बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में दस्तक दी। टीम ने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को कब्जे में लिया तथा उसकी जांच शुरू की। फिलहाल यह बात सामने आई है कि विभाग को जो शिकायतें मिलती हैं, उनका समय पर समाधान नहीं हो रहा। इसके अलावा अन्य जो भी खामियां हैं, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सीएम फ्लाइंग अभी भी रिकार्ड की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हुडा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थी। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए टीम रिकार्ड खंगाल रही है। फिलहाल टीम अपना काम कर रही है। जो भी कमियां या कुछ और गड़बड़ी मिली तो उसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। फिलहाल दो कर्मचारी नहीं मिले हैं, उनकी हाजिरी लगी है या नहीं इनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें