कुरुक्षेत्र में सीएम फ्लाइंग टीम ने एचएसवीपी कार्यालय में दस्तक दी। टीम ने आते ही कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर जांचा। जो कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं थे, वह तुरंत अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। अभी टीम कार्यालय रिकॉर्ड को जांच रही है।
कुरुक्षेत्र में सीएम फ्लाइंग की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कुरुक्षेत्र कार्यालय में दबिश दी। इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने हाजिरी रजिस्टर, कार्यालय और योजनाओं से जुड़ा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने एचएसवीपी कार्यालय में दस्तक दी। टीम ने आते ही कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर जांचा। जो कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं थे, वह तुरंत अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। अभी टीम कार्यालय रिकॉर्ड को जांच रही है। बताते चलें कि 12 जुलाई को टीम ने बिजली निगम के पिपली और कुरुक्षेत्र कार्यालय का निरीक्षण किया था। उससे पहले एलएनजेपी अस्पताल में एम्बुलेंस और उससे संबंधित रिकॉर्ड खंगाला था। सीएम फ्लाइंग की टीम हर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर रही है। हालांकि टीम में शामिल अधिकारी इसे रूटीन जांच बता रहे हैं।