फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सीएम फ्लाइंग की एचएसवीपी कार्यालय में दी दबिश, खंगाला  जा रहा कार्यालय का रिकॉर्ड

Fri, 26 Jul 2024 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में सीएम फ्लाइंग टीम ने एचएसवीपी कार्यालय में दस्तक दी। टीम ने आते ही कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर जांचा। जो कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं थे, वह तुरंत अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। अभी टीम कार्यालय रिकॉर्ड को जांच रही है।
विज्ञापन
एचएसवीपी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में सीएम फ्लाइंग की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कुरुक्षेत्र कार्यालय में दबिश दी। इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने हाजिरी रजिस्टर, कार्यालय और योजनाओं से जुड़ा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।  

विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने एचएसवीपी कार्यालय में दस्तक दी। टीम ने आते ही कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर जांचा। जो कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं थे, वह तुरंत अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। अभी टीम कार्यालय रिकॉर्ड को जांच रही है। बताते चलें कि 12 जुलाई को टीम ने बिजली निगम के पिपली और कुरुक्षेत्र कार्यालय का निरीक्षण किया था। उससे पहले एलएनजेपी अस्पताल में एम्बुलेंस और उससे संबंधित रिकॉर्ड खंगाला था। सीएम फ्लाइंग की टीम हर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर रही है। हालांकि टीम में शामिल अधिकारी इसे रूटीन जांच बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें