फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद छाए बादल, अगले दो दिन बारिश की संभावना

विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत ही शनिवार को दोपहर बाद मौसम के मिजाज बदल गया। दोपहर बाद करीब दो बजे के बाद धूप चली गई। इससे आसमान पूरी तरह से बादलों से ढक गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक जिले में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड भी शुरू हो जाएगी। वहीं यदि बारिश होती है तो इससे पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति सुधरने की संभावना है।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 350 के पार चल रहा है। बारिश होने वहा में मौजूद प्रदूषण के कण नीचे आने की उम्मीद है जिससे प्रदूषण का स्तर कम होगा। हालांकि जींद में दिवाली के बाद से ही प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर चल रहा है। इसी बीच जींद में देश के सबसे प्रदूषित शहरों में भी रहा।
फसलों को होगा फायदा
फिलहाल जिले में गेहूं की बिजाई का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। हालांकि कुछ जगह, जहां जलभराव की स्थिति थी, अभी बिजाई बाकी है। ऐसे में अब बारिश होने से फसलों को लाभ होगा। खंडी कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र के अनुसार सरसों की फसल भी फूल या गोब की स्थिति में है। इस समय बारिश होने से उत्पादन पर अनुकूल असर पड़ेगा। इसके अलावा गेहूं में या तो पहली या फिर दूसरी सिंचाई की जरूरत है। अच्छी बारिश होने पर गेहूं को भी लाभ होगा। इस समय बारिश से चना उत्पादक क्षेत्रों में काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जो किसान अभी गेहूं या सरसों की फसल में सिंचाई की योजना बना रहे हैं, वे दो-दिन दिन इंतजार करें।
विज्ञापन

जींद में एक सप्ताह में प्रदूषण का स्तर
तारीख एक्यूआई
20 302
21 319
22 319
23 342
24 381
25 371
बादलवाई से बढ़ा तापमान, दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड
वहीं पिछले दो-तीन दिन से बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है। जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री के रहा, वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हुआ। हालांकि मौसम विभाग के संभावना जताई है कि मंगलवार-बुधवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें