फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बरसात से पहले सभी नालों की सफाई अनिवार्य, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
30जेएनडी24: शहर में नालों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सत्यवान मान। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। बरसाती सीजन को देखते हुए एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने मंगलवार को शहर के काठ मंडी रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया। गंदे पानी की निकासी, नालों की सफाई और सीवरेज व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा शुरू होने से पहले सभी नालों और सीवरेज लाइनों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए ताकि शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर नालों में गाद, कूड़ा-कचरा या अन्य अवरोध हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हटाया जाए। साथ ही सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो।
सत्यवान सिंह मान ने कहा कि बरसात के मौसम में आमजन को जलभराव जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा सीटीएम मोनिका ने भी शहर के कई हिस्सों में जाकर नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश देते हुए नागरिकों से भी नालों और सीवरेज में कूड़ा-कचरा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें