फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर परिषद ने गंदगी फैलाने वाले चार प्रतिष्ठान के मालिकों को भेजा नोटिस

Sat, 23 Dec 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद ने गंदगी फैलाने पर चार प्रतिष्ठान मालिकों को नोटिस जारी किया है। मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के अनुसार नगर परिषद द्वारा गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने गंदगी फैलाने पर एक मिठाई, एक होटल, एक निजी अस्पताल और एक अन्य व्यक्ति को नोटिस जारी कर दो दिन में इसका जवाब देने के लिए कहा है। अनिल नैन के अनुसार शहर को गंदा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। नगर परिषद द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में कचरा उठाने के लिए गाड़ी भेजी जा रही है। लोगों को चाहिए कि वह नगर परिषद की गाड़ी में ही कचरा डालें। सड़क और गलियों में कचरा नहीं डालें। उन्होंने कहा कि होटल संचालक और मिठाई की दुकान चलाने वालों को भी नियमों की पालना करनी होगी। गंदगी फैलाने पर नगर परिषद के खिलाफ कार्रवाई करेगा। नगर परिषद द्वारा ऐसी जगह पर नजर रखी जा रही है। जहां पर लोग कचरा डाल रहे हैं। कचरा डालने पर नगर परिषद ने चार को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने के लिए कहा है। डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि शहर में अगर कोई गंदगी खुले में डालता मिला तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। शहर में गंदगी हटाने के लिए लगातार नगर परिषद काम कर रहा है। गंदगी के लिए डोर टू डोर गाड़ी घरों तक जा रही है। शहर वासियों से अपील है कि गंदगी को गाड़ी में ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें